Government schemes in Himachal Pradesh

Himachal Pradesh Government Schemes

 

हिमाचल प्रदेश बाल कल्याण से जुड़ी योजनाएँ-

(1) मुख्यमन्त्री बाल उद्धार योजना- (हिमाचल प्रदेश)

Himachal Pradesh Government Schemes
Himachal Pradesh Government Schemes

राज्य सरकार द्वारा मुख्यमन्त्री बाल उद्धार योजना चलाई जा रही हैं। योजना के अंतर्गत् जरूरतमंद बच्चों को वस्त्र, रहन-सहन, चिकित्सा, जीविका सम्बन्धी परामर्श एवं शिक्षा, सरंक्षण व पुनर्वास से सम्बन्धित निःशुल्क सेवायें प्रदान की जा रही हैं। आवासियों द्वारा बाल गृह छोड़ने के उपरान्त भी देश के भीतर किसी भी सरकारी संस्थान से उच्च शिक्षा (शैक्षणिक एवं व्यवसायिक) प्राप्त करने पर होने वाले व्यय को भी राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाता है।

[the_ad id=”1301″]

योजना का लाभ किशोर न्याय अधिनियम 2015 के अन्तर्गत् पंजीकृत सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा सरकार से प्राप्त अनुदान सहायता से संचालित बाल गृहों में रहने वाले सभी बच्चों को दिया जाता है। वर्तमान में प्रदेश में 40 बाल-बालिका गृह 2 संप्रेक्षण गृह, गृह सह सुरक्षा स्थान संचालित है। वर्तमान में इन आश्रमों में 1,484 बच्चे रह रहे हैं। योजना के अन्तर्गत् चालू वित्त वर्ष में 10.11 करोड़ के बजट प्रावधान के विरुद्ध दिसम्बर 2017 तक 9.08 करोड़ र व्यय किए जा चुके हैं।

Author: Bolta Himachal