Government schemes in Himachal Pradesh

Himachal Pradesh Government Schemes

(5) पूरक पोषाहार कार्यक्रम (SNP)-

 

समेकित बाल विकास सेवायें कार्यक्रम के अन्तर्गत् विशेष पोषाहार कार्यक्रम के अन्तर्गत् आँगनवाड़ि‌यों में बच्चों. गर्भवती/धात्री माताओं तथा बी.पी.एल. किशोरियों को निम्नलिखित दरों पर पूरक पोषाहार दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत् वर्ष भर में 300 दिनों के लिए पोषाहार दिया जाता है। पूरक पोषाहार की दरें (प्रति लाभार्थी प्रतिदिन) बच्चों को ₹6, गर्भवती/धात्री माताओं को ₹7, किशोरिया को ₹ 5 तथा अति कुपोषित बच्चों को ₹9, तय किए गए हैं।

इस कार्यक्रम पर होने वाले व्यय को भारत सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा 90:10 के अनुपात में वहन किया जाता है। चालू वित्त वर्ष में इस कार्यक्रम के अन्तर्गत् 6.80 करोड़ ₹ का राज्य हिस्सा व 61.21 करोड़ १ भारत सरकार से अनुदान प्राप्त हुआ है। जिसमे से दिसम्बर, 2017 तक 5.10 करोड़ १ राज्य हिस्सा व 39.08 करोड़ १ केन्द्रीय हिस्सा व्यय हुआ है व 4,44,738 बच्चे तथा 99,452 गर्भवती/धात्री माताएँ लाभान्वित हुई हैं।

About The Author

error: Content is protected !!