Government schemes in Himachal Pradesh

Himachal Pradesh Government Schemes

(9) बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना यह योजना – (हिमाचल प्रदेश)

22.01.2015 से देश के 100 जिलों के साथ जिला ऊना में शुरू की गई। हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2016-17 में यह योजना जिला काँगड़ा एवं हमीरपुर में शुरू की गई है। इस योजना में बाल लिंग अनुपात में गिरावट को रोकने, लिंग भेद को कम करने, लड़की के अस्तित्व को सुनिश्चित करने तथा संरक्षण एवं शिक्षा प्रदान करने का प्रायोजन है और बाल लिंग अनुपात में गिरावट के साथ-साथ गिरते प्रवाह को बदलना है।

 

इस योजना के माध्यम से जन समुदाय को घटते हुए लिंगानुपात के दुष्प्रभावों के बारे में जागृत करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिला ऊना में पिछले ढाई वर्षों के दौरान बाल लिंग अनुपात में सुधार हुआ है।

Author: Bolta Himachal