Government schemes in Himachal Pradesh

Himachal Pradesh Government Schemes

(14) वन स्टॉप सेन्टर –

वन स्टॉप सेन्टर एक केन्द्रीय प्रायोजित योजना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य एक ही छत के नीचे निजी और सार्वजनिक स्थानों में हिंसा से प्रभावित महिलाओं को एकीकृत सहायता प्रदान करना है तथा महिलाओं के खिलाफ हो रही किसी भी प्रकार की हिंसा से लड़ने के लिए एक ही छत के नीचे चिकित्सकीय, कानूनी, मनोवैज्ञानिक और परामर्श सहायता सहित कई सेवाएं तत्काल आपातकालीन और गैर आपातकालीन स्थितियों में प्रदान करना है।

[the_ad id=”1304″]

हिमाचल प्रदेश में वन स्टॉप सेंटर 26.09.2017 को रेड क्रॉस बिल्डिंग, जोनल हॉस्पिटल सोलन के परिसर में संचालित किया गया है। योजना के अन्तर्गत् 30.01 लाख १ आवर्ती और 13.41 लाख र अनावर्ती व्यय का प्रावधान है। दिसम्बर, 2017 तक 15.00 लाख र का व्यय किया गया है तथा 12 महिलाओं को विभिन्न प्रकार की सहायता वन स्टॉप सेन्टर के अंतर्गत् प्रदान की गई है।

(15) प्रदेश में बालिकाओं को विश्वविद्यालय स्तर तक मुफ्त शिक्षा प्रदान की जा रही है।

Author: Bolta Himachal