Government schemes in Himachal Pradesh

Himachal Pradesh Government Schemes

 

(3) जागरूकता अभियान – (हिमाचल प्रदेश)

इस घटक के अन्तर्गत् खण्ड एवं जिला स्तर के शिविरों का आयोजन किया जाता है जिसमें दिव्यांगजन संघ के प्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को आमंत्रित किया जाता है। इन शिविरों में दिव्यांगजनों के चिकित्सा प्रमाण-पत्र बनाए जाते है और विभिन्न यन्त्र एवं सुविधाएँ प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त दिव्यांगजनों के लिए चलाई जा रही विभागीय योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाता है। वर्ष 2017-18 में 7.00 लाख ₹ के बजट का प्रावधान है तथा 31.12.2017 तक इस योजना के अन्तर्गत् 7.30 लाख ₹ की राशि व्यय की जा चुकी है।

Author: Bolta Himachal