Government schemes in Himachal Pradesh

Himachal Pradesh Government Schemes

(4) कम्प्यूटर प्रशिक्षण व कार्य में निपुणता तथा संबंधित कार्यकलाप – (हिमाचल प्रदेश)

इस योजना के अन्तर्गत् अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक समुदाय से सम्बन्धित ऐसे व्यक्ति एकल नारी, दिव्यांग तथा विधवा जो गरीबी रेखा से नीचे रह रहे हों या जिनकी वार्षिक आय 2.00 लाख र से कम हो, उन्हें मान्यता प्राप्त कम्प्यूटर कोर्स में प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। विभाग द्वारा 1,350 ₹ प्रतिमाह प्रति अभ्यार्थी तथा 1,500 १ प्रतिमाह दिव्यांग अभ्यार्थी प्रशिक्षण फीस वहन की जाती है।

 

प्रशिक्षण पर अधिक खर्च आने पर अतिरिक्त राशि अभ्यार्थी को स्वयं व्यय करनी पड़ती है। प्रशिक्षण के दौरान उम्मीदवार को 1,000 ₹ प्रतिमाह तथा 1,200 ₹ प्रतिमाह दिव्यांग अभ्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाती है। प्रशिक्षण ग्रहण करने के पश्चात् अभ्यार्थी को छः माह के लिए विभिन्न कार्यालयों में कम्प्यूटर दक्षता हासिल करने के लिए रखा जाता है।

इस अवधि में अभ्यार्थी को 1,500 ₹ प्रति माह तथा 1,800 ₹ प्रति माह दिव्यांग अभ्यार्थियों को राशि दी जाती है। वर्ष 2017-18 के लिए 4.54 करोड़ का बजट प्रावधान रखा गया है जिसमें से 31.12.2017 तक 1.98 करोड़ र व्यय किए गए तथा 2,998 प्रशिक्षणार्थियों के लक्ष्य के विरुद्ध 1,905 प्रशिक्षणार्थियों को लाभान्वित किया गया।

Author: Bolta Himachal