हिमाचल पेपर लीक मामला: ED ने फिर लिया रिकॉर्ड, जानें पूरा मामला

police investigation

भंग हो चुके हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के समय सामने आए भर्ती परीक्षाओं के बहुचर्चित पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की सक्रियता फिर सामने आई है। जांच एजेंसी न्यायालय के माध्यम से मामलों से संबंधित रिकॉर्ड जुटा रही है। इससे पहले वर्ष 2023 में भी ईडी विजिलेंस से कुछ एफआईआर का रिकॉर्ड ले चुकी है। अब अधिकांश मामलों में चालान पेश होने के बाद रिकॉर्ड जुटाने की प्रक्रिया शुरू होने को अहम माना जा रहा है। कर्मचारी चयन आयोग में भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों का मामला दिसंबर 2022 में जेओए (आईटी) पोस्ट कोड 965 की परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद सामने आया था।

 

इसके बाद विजिलेंस ने विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर एफआईआर दर्ज कीं। जांच के दायरे में जेओए (आईटी), जूनियर ऑडिटर, कंप्यूटर ऑपरेटर, ट्रैफिक इंस्पेक्टर सहित अन्य पदों की भर्ती प्रक्रियाएं आईं। मार्च 2025 तक इस प्रकरण में विजिलेंस की ओर से 16 एफआईआर दर्ज की गई थीं। वर्ष 2023 में कुछ एफआईआर का रिकॉर्ड लेने के बाद ईडी ने अब न्यायालय के माध्यम से दोबारा दस्तावेज जुटाए हैं। अधिकांश मामलों में चालान पेश होने के कारण जांच से संबंधित रिकॉर्ड न्यायालय में उपलब्ध हैं। हालांकि, ईडी ने किन एफआईआर से संबंधित रिकॉर्ड मांगा है और आगे जांच का केंद्र क्या रहेगा, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

 

पेपर लीक मामले में आरोपियों की कथित तौर पर अर्जित संपत्तियों को लेकर भी शुरुआत में सवाल उठे थे। मामले में उच्च स्तर के अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों की कथित संलिप्तता को लेकर भी चर्चा हुई थी। ऐसे में ईडी की ओर से रिकॉर्ड जुटाने की प्रक्रिया को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, एजेंसी की आगे की कार्रवाई को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

 

कोर्ट के माध्यम से ईडी ने रिकॉर्ड मांगा है, यह जानकारी मिली है। दर्ज की गई एफआईआर में से अधिकांश में कोर्ट में चालान पेश किए जा चुके हैं। मामले में जांच जारी है। –मुनीष डढवाल, एएसपी विजिलेंस, हमीरपुर

 

FAQ Question & Answer

प्रश्न 1: हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग पेपर लीक मामले में ED ने क्या कार्रवाई की है?

उत्तर: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के पेपर लीक मामले से संबंधित रिकॉर्ड न्यायालय के माध्यम से दोबारा जुटाए हैं। एजेंसी ने किन FIR से जुड़े दस्तावेज मांगे हैं, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

प्रश्न 2: हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग पेपर लीक मामला कब सामने आया था?

उत्तर: यह मामला दिसंबर 2022 में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (JOA-IT), पोस्ट कोड 965 की भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद सामने आया था।

प्रश्न 3: पेपर लीक मामले में विजिलेंस ने कितनी FIR दर्ज की थीं?

उत्तर: उपलब्ध जानकारी के अनुसार, मार्च 2025 तक हिमाचल प्रदेश विजिलेंस ने भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं से जुड़े इस प्रकरण में 16 FIR दर्ज की थीं।

प्रश्न 4: पेपर लीक मामले में किन भर्ती परीक्षाओं की जांच हुई?

उत्तर: जांच के दायरे में JOA (IT), जूनियर ऑडिटर, कंप्यूटर ऑपरेटर, ट्रैफिक इंस्पेक्टर सहित अन्य पदों की भर्ती प्रक्रियाएं आई थीं।

प्रश्न 5: क्या ED ने पेपर लीक मामले में संपत्तियों की जांच की पुष्टि की है?

उत्तर: मामले में आरोपियों की कथित संपत्तियों को लेकर सवाल उठे थे। हालांकि, उपलब्ध जानकारी में ED की मौजूदा जांच के विशिष्ट दायरे और आगे की कार्रवाई की आधिकारिक विस्तृत पुष्टि नहीं हुई है।

 

 

 

Author: Ram Bhardwaj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *