Himachal News: सुक्खू सरकार का कर्मचारियों को दिवाली तोहफा, वेतन व दिहाड़ी बढ़ाई

HP GOVT

Himachal Govt Increase Salary, हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने दिवाली से पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने 21,115 मिड-डे मील वर्कर्स के मानदेय में 500 रुपये की बढ़ौतरी कर इसे 5000 रुपये, 877 एसएमसी सीएंडवी का मानदेय 15,509 से बढ़ाकर 16,009 रुपये कर दिया है। 833 एसएमसी लेक्चरर एवं डीपीई के मानदेय को 500 रुपये बढ़ाकर 19,378 रुपये कर दिया है।

 

491 एसएमसी टीजीटी का मानदेय 500 रुपये बढ़ाकर 19378 रुपये, 62 एसएमसी जेबीटी का मानदेय 500 रुपये बढ़ाकर 13762 रुपये, 31 वाटर कैरियर का मानदेय 500 रुपये बढ़ाकर 5500 रुपये किया है।

आउटसोर्स कर्मचारियों को मानदेय बढ़ा

राज्य सरकार ने स्पेशल पुलिस ऑफ़िसर के मानदेय में 300 रुपये, ऑउटसोर्स कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाकर 12,750 रुपये तथा आईटी अध्यापकों के मानदेय में 500 रुपये की वृद्धि की है।

 

जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के 1000 रुपये बढ़ाए

राज्य सरकार ने पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा शहरी निकाय के प्रतिनिधियों को मिलने वाले मानदेय में भी बढ़ौतरी की है। जिला परिषद अध्यक्ष का मानदेय एक हज़ार रुपये बढ़ाकर 25,000 रुपये, उपाध्यक्ष के मानदेय एक हज़ार रुपये बढ़ाकर 19000 रुपये, जिला परिषद के सदस्यों के मानदेय में 500 रुपये की वृद्धि के बाद 8300 रुपये कर दिया है।

Himachal News : कूड़ा उठाने के लिए 800 ई रिक्शा खरीदेगी हिमाचल सरकार

 

बीडीसी चेयरमैन का 600 रुपये बढ़ाया मानदेय

पंचायत समिति अध्यक्ष के मानदेय में 600 रुपये की वृद्धि के साथ इसे 12 हज़ार रुपये, उपाध्यक्ष पंचायत समिति के मानदेय में 600 रुपये बढ़ाकर 9000 रुपये, सदस्य पंचायत समिति के मानदेय में 300 रुपये वृद्धि कर 7500 रुपये कर दिया है।

 

पंचायत प्रधान को अब मिलेंगे 7500 रुपये

ग्राम पंचायत प्रधान के मानदेय में 300 रुपये की वृद्धि के साथ 7500 रुपये, उप प्रधान के मानदेय में 300 रुपये की बढ़ौतरी कर इसे 5100 रुपये, ग्राम पंचायत सदस्य के मानदेय में 600 रुपये की बढ़ौतरी कर इसे 2100 रुपये किया गया है।

नगर निगम मेयर को मिलेंगे 25 हजार 

वहीं नगर निगम के मेयर के मानदेय में एक हज़ार रुपये की बढ़ौतरी कर इसे 25 हज़ार रुपये, डिप्टी मेयर के मानदेय में एक रुपये बढ़ाकर 19 हज़ार रुपये, पार्षदों के मानदेय में एक हज़ार रुपये बढ़ौतरी कर 9400 रुपये किया गया है।

नगर परिषद अध्यक्ष को 10,800 रुपये

नगर परिषद अध्यक्ष के मानदेय में 600 रुपये बढ़ौतरी कर 10,800 रुपये, उपाध्यक्ष के मानदेय में 500 रुपये बढ़ौतरी कर 8900 रुपये, पार्षदों के मानदेय में 300 रुपये बढ़ौतरी कर 4500 रुपये, नगर पंचायत के प्रधान के मानदेय में 600 रुपये की बढ़ौतरी कर 9000 रुपये, उप-प्रधान के मानदेय में 400 रुपये की बढ़ौतरी कर 7000 रुपये तथा नगर पंचायत सदस्य के मानदेय 300 रुपये बढ़ौतरी कर 4500 रुपये किया गया है।

[ez-toc]

Himachal Teachers Attendance Rules: स्कूल शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी के नियम बदलेंगे

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!