हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग की B1 परीक्षा रद्द

hp police

हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में कांस्टेबल की बी-1 परीक्षा सर्वर क्रैश होने की वजह से स्थगित हो गई है। अब नई तिथि जल्द जारी होगी। रविवार को यह परीक्षा प्रदेश के 14 केंद्रों में आयोजित की गई थी। परीक्षा शुरू होने से पहले ही सर्वर क्रैश हो गया। इस करण परीक्षा आयोजित ही नहीं हो सकी। परीक्षा देने के लिए 4400 के करीब जवान पहुंचे थे।

 

14 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे

प्रदेश में पुलिस जवानों की पदोन्नति के लिए अयोजित की जाने वाली बी-वन परीक्षा के लिए 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। पहले 21 सितंबर को पुलिस विभाग की बी-वन की परीक्षा आयोजित की जानी थी, लेकिन प्रदेश में भारी बारिश के कारण पुलिस विभाग की बी-वन की परीक्षा में बदलाव किया गया और परीक्षा को 26 अक्टूबर को प्रस्तावित किया गया।

8 साल के इंतजार के बाद आयोजित हुई थी परीक्षा

कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल पदोन्नति के लिए यह परीक्षा आयोजित होती है। पिछले कई सालों से परीक्षा का आयोजन नहीं हो रहा था। सरकार ने इस टेस्ट को आयोजित करने की मंजूरी दी थी। पुलिस विभाग में करीब आठ साल बाद बी-वन परीक्षा का अयोजन किया गया था।

 

877 जवान बनने थे हेड कांस्टेबल 

हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग की ओर से आयोजित टेस्ट में उत्तीर्ण होने वाले जवानों में से ही 877 हेड कंस्टेबल के पद भरे जाने प्रस्तावित थे।

परीक्षा के एप में आ गई थी तकनीकी खामी

परीक्षा करवाने के लिए तैयार की गई एप्लीकेशन में तकनीकी गड़बड़ी के कारण यह परीक्षा नहीं हो पाई। एप्लीकेशन के क्रैश होने के कारण यह परीक्षा रविवार को नहीं हो पाई है। ऐसे में अब परीक्षा की अगली तिथि के बारे में पुलिस मुख्यालय की ओर से निर्णय लिया जाएगा। 

शुरुआत में ही आ गई थी तकनीकी खामी

परीक्षा शुरू होते ही एप्लीकेशन में खराबी आनी शुरू हो गई है और बाद में एप्लीकेशन पूरी तरह से क्रैश हो गई। इसके बाद अगली परीक्षा को रद करना पड़ा। 

 

परीक्षा केंद्र में इंतजार करते रहे जवान

बताया जा रहा है कि परीक्षा देने के लिए गए जवान दिन पर परीक्षा केंद्रों में एप्लीकेशन ठीक होने का इंतजार करते रहे है, लेकिन एप्लीकेशन ठीक नहीं हो पाई। ऐसे में एक बार पुलिस जवानों की पदोन्नती के सपनों पर ब्रेक लग गई है। अब पुलिस जवानों को परीक्षा का अगली तिथि का इंतजार करना होगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!