Himachal News : कूड़ा उठाने के लिए 800 ई रिक्शा खरीदेगी हिमाचल सरकार

himachal cabinet

हिमाचल प्रदेश सरकार ने ग्रामीण स्वच्छता को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत राज्य के मैदानी क्षेत्रों की 800 ग्राम पंचायतों में घर-घर से कूड़ा एकत्र करने के लिए 800 ई-रिक्शा खरीदने का फैसला लिया है। इस महत्वाकांक्षी योजना को ग्रामीण विकास विभाग लागू कर रहा है।

 

विभाग के लिए राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स निगम ई-रिक्शा की खरीद प्रक्रिया पूरा कर रहा है। नए साल से मैदानी जिलों में यह डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण सेवा शुरू की जाएगी। शुरुआत में हर पंचायत को एक ई-रिक्शा उपलब्ध कराया जाएगा, इसके माध्यम से घरों और दुकानों से कचरा अलग-अलग (गीला-सूखा) एकत्र किया जाएगा।

इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को संस्थागत रूप देना है। एकत्रित गीले कचरे को पंचायत स्तर पर बनाए जाने वाले कंपोस्टिंग यूनिट्स में डालकर जैविक खाद (कंपोस्ट) तैयार की जाएगी। इस खाद की बिक्री से पंचायतों को अतिरिक्त आर्थिक लाभ भी मिलेगा। वहीं, सूखे कचरे को छांटकर रिसाइक्लिंग यूनिट्स को भेजा जाएगा।

Himachal government to buy 800 e-rickshaws for garbage collection

HP News : नाबालिग बेटी गर्भवती, जांच के बीच सौतेले पिता ने की आत्महत्या

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!