Himachal Teachers Attendance Rules: स्कूल शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी के नियम बदलेंगे

Teachers Attendance

हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों की हाजिरी को लेकर शिक्षा विभाग बड़ा बदलाव करने जा रहा है। विद्या समीक्षा केंद्र (वीएसके) मोबाइल एप के माध्यम से अभी शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी लगती है। विभाग इस एप के सॉफ्टवेयर को अपडेट करवाएगा। इसमें हाजिरी के लिए फेस रिकग्निशन के फीचर को शामिल करेगा। हाजिरी लगाने में सामने आए फर्जीवाडे़ के बाद विभाग ने यह निर्णय लिया है। इसको लेकर जल्द ही अधिकारियों के साथ बैठक होगी।

एप से लगेगी हाजिरी

पहले शिक्षकों की हाजिरी बायोमीट्रिक व एप दोनों माध्यमों से लग रही थी। अब केवल एप के माध्यम से ही हाजिरी को अनिवार्य किया गया गया है।

शिमला के स्कूल में सामने आया था फर्जीवाड़ा

शिमला के स्कूल में जिस तरह का फर्जीवाड़ा सामने आया है वह विभाग के लिए भी चौकाने वाला था। विभाग के अधिकारियों ने यह सोचा ही नहीं था कि इस तरह से भी फर्जीवाड़ा किया जा सकता है। इसलिए अब इसमें बदलाव किया जा रहा है।

निरीक्षण के निर्देश

निदेशक स्कूल शिक्षा विभाग आशीष कोहली ने बताया कि जल्द ही यह बदलाव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी जिलों के उप निदेशकों को भी निर्देश दिए गए हैं। उन्हें कहा गया है कि हर स्कूल का औचक निरीक्षण करें। निरीक्षण के दौरान स्कूल में हाजिरी को अनिवार्य रूप से जांचा जाए। इसमें कहीं इस तरह की अनियमितता तो नहीं बरती जा रही है। हाजिरी व छुट्टियों को मैनुअली भी देखा जाए ताकि कोई भी त्रूटी हुई है तो उसमें कार्रवाई की जा सकें।

Himachal Teachers Attendance Rules

Himachal News : कूड़ा उठाने के लिए 800 ई रिक्शा खरीदेगी हिमाचल सरकार

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!