हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, अगले दो दिन बारिश और बर्फबारी की संभावना

WEATHER HP

हिमाचल प्रदेश में न्यूनतम तापमान में एक से छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट धर्मशाला में छह, बिलासपुर में 1.6 डिग्री सेल्सियस की आई है। ताबो में 2.9 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। इस कारण प्रदेश में सुबह शाम ठंड पड़ रही है। 

 

धर्मशाला में 11.8 डिग्री रहा तापमान

धर्मशाला में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा था, जबकि शनिवार को 11.8 डिग्री रहा। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

चार और पांच नवंबर को ही वर्षा व हिमपात की संभावना

मौसम विभाग ने प्रदेश में तीन नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। इस दौरान आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। तीन नवंबर की रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। चार और पांच नवंबर को प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात और निचले क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। छह नवंबर से मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

 

मनाली में अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़ा

शनिवार को धूप खिली रही और अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस तक की अधिकतर स्थानों में गिरावट आई है। मनाली में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। इन दिनों अधिकतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। 

हिमाचल प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है, जिससे ठंड बढ़ गई है। धर्मशाला में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 4 और 5 नवंबर को ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात और निचले क्षेत्रों में हल्की वर्षा की संभावना जताई है। मनाली में अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है।

Himachal Teachers Attendance Rules: स्कूल शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी के नियम बदलेंगे

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!