हिमाचल प्रदेश पुलिस ने कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षा की समय-सारणी जारी कर दी गई है। 22 अक्तूबर से कांस्टेबल के 734 पदों के लिए शुरू होने वाली दिसंबर के पहले हफ्ते तक चलेगी। भर्ती प्रक्रिया को दक्षिणी, केंद्रीय और उत्तरी रेंज में बांटकर जिलावार परीक्षा मैदान, तिथियां, ब्रीफिंग और आरक्षित दिन तय किए गए हैं। अभ्यर्थियों को निर्धारित ब्रीफिंग और परीक्षा तिथि के अनुसार संबंधित मैदान में पहुंचना होगा। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को देखते हुए जिलों में कई दिनों तक परीक्षा आयोजित की जाएगी और जरूरत पड़ने पर आरक्षित दिनों का इस्तेमाल किया जाएगा।
पुलिस कांस्टेबल भर्ती का इंतजार खत्म, हिमाचल में PET परीक्षा का शेड्यूल जारी
दक्षिणी रेंज में किन्नौर, सिरमौर, सोलन और शिमला के 27,161 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। किन्नौर में छोलटू ग्राउंड टापरी में 22 और 23 अक्तूबर को परीक्षा होगी। यहां 976 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सिरमौर में चंबा ग्राउंड और चौगान ग्राउंड नाहन में 27 अक्तूबर से 5 नवंबर तक परीक्षा होगी, जिसमें 9,646 अभ्यर्थी शामिल हैं। सोलन में पुलिस लाइन्स में 17 से 23 नवंबर तक 7,388 अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी।
शिमला में पुलिस लाइन्स भराड़ी में 27 नवंबर से 5 दिसंबर तक 9,151 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा देंगे। केंद्रीय रेंज के तहत लाहौल-स्पीति के 321 अभ्यर्थियों की परीक्षा 23 अक्तूबर को पुलिस लाइन्स बाशिंग, कुल्लू में होगी।
हमीरपुर में सिंथेटिक ट्रैक साई अणु में 27 से 31 अक्तूबर तक परीक्षा होगी, जहां 6,248 अभ्यर्थी शामिल होंगे। बिलासपुर में लुहणू ग्राउंड में 3 से 6 नवंबर तक 5,637 अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी। कुल्लू में 12 से 15 नवंबर तक 5,681 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। मंडी में पुलिस ग्राउंड, तृतीय आईआरबीएन पंडोह में 19 से 28 नवंबर तक परीक्षा होगी। यहां सबसे अधिक 18,094 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
उत्तरी रेंज के तहत चंबा में 2 से 6 नवंबर तक 8,449 अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी। ऊना में 13 से 16 नवंबर तक 6,326 अभ्यर्थी शामिल होंगे। कांगड़ा में पुलिस लाइन धर्मशाला में 20 नवंबर से 1 दिसंबर तक परीक्षा होगी। जिले में सबसे अधिक 23,145 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
HP Contract Employees को राहत: वेतन रिकवरी पर हिमाचल हाईकोर्ट की रोक