himachal vidhan sabha winter session
चंबा जिले में प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था शिक्षकों की कमी से जूझ रही है। 410 स्कूल ऐसे हैं, जहां केवल एक शिक्षक के सहारे बच्चों की पढ़ाई हो रही है। वहीं, 689 स्कूलों में महज दो-दो शिक्षक तैनात हैं। चुराह के विधायक डॉ. हंस राज की ओर से पूछे गए सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री ने लिखित में यह जानकारी दी।
आंकड़ों के अनुसार एक शिक्षक वाले स्कूलों में औसतन 17 बच्चे और दो शिक्षक वाले स्कूलों में औसतन 30 बच्चे पढ़ रहे हैं। पेश किए गए निर्वाचन क्षेत्रवार आंकड़ों के मुताबिक, भरमौर क्षेत्र में सबसे अधिक 147 स्कूल ऐसे हैं, जहां केवल एक शिक्षक तैनात है। चंबा में 75, डलहौजी में 72, चुराह में 59 और भटियात में 57 स्कूल एकल शिक्षक के सहारे चल रहे हैं।
वहीं, दो शिक्षकों वाले स्कूलों की संख्या डलहौजी में सबसे अधिक 157 है। चंबा में 152, भटियात में 136, भरमौर में 129 और चुराह में 115 स्कूलों में दो-दो शिक्षक कार्यरत हैं। सरकार के अनुसार वर्तमान सरकार ने 1 जनवरी 2023 से 31 अक्तूबर 2026 तक प्रदेश में कुल 8135 अध्यापकों की नियुक्तियां की हैं।
हिमाचल विधानसभा: शिक्षकों के 4,606 पद खाली, दो साल बाद भी नियमितीकरण नहीं
