Industry Minister Harsh Vardhan Chauhan
हिमाचल प्रदेश में बेरोजगारी की तस्वीर सामने आई है। प्रदेश में बीते तीन वर्षों में 31 जुलाई 2025 तक सरकारी क्षेत्र में 9441 नए रोजगार सृजित किए गए, लेकिन इनमें से केवल 4082 पद ही भरे जा सके। जुलाई 2025 तक प्रदेश के रोजगार कार्यालयों में 5,80,296 बेरोजगार युवाओं ने पंजीकरण करवा रखा था।
रोजगार कार्यालयों में पंजीकृत नहीं होने वाले बेरोजगार युवाओं की संख्या कितनी है, इसका आंकड़ा भी विभाग के पास उपलब्ध नहीं है। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने यह जानकारी भाजपा विधायक दीपराम की ओर से पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। हालांकि, सरकार की ओर से 31 दिसंबर 2025 तक सरकारी क्षेत्र में लगभग 32,223 नौकरियां प्रदान किए जाने की जानकारी भी दी गई है।
Himachal News: हिमाचल के चंबा में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल, 410 स्कूलों में एक ही शिक्षक
