himachal vidhan sabha winter session
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के हजारों पद खाली पड़े हैं। बावजूद विशेष योजना के तहत नियुक्त शिक्षकों को दो साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद भी नियमित नहीं किया जाएगा। सरकार ने विधानसभा में स्पष्ट किया है कि इन शिक्षकों को नियमित पदों पर समायोजित करने का कोई प्रस्ताव या प्रावधान नहीं है। विधायक सुधीर शर्मा के सवाल के लिखित जवाब में शिक्षा मंत्री ने यह जानकारी दी।
सरकार की ओर से सदन में रखे गए आंकड़ों के अनुसार, स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में प्रवक्ताओं के 14,987 स्वीकृत पद हैं। इनमें से 11,731 पद भरे हुए हैं। इसी तरह प्रदेश के 145 सीबीएसई मान्यता प्राप्त सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में प्रवक्ताओं के 2,984 स्वीकृत पदों में से 1,350 खाली पड़े हैं। इस तरह इन दोनों श्रेणियों में प्रवक्ताओं के 4,606 पद रिक्त हैं।
Himachal Police Bharti: बायोमीट्रिक हाजिरी अनिवार्य, फर्जी एंट्री रोकने के लिए नए सुरक्षा नियम
