एक वैश्विक समीक्षा ने फोरामिनिफेरा (Foraminifera) की 57 नई जीवित प्रजातियों की पहचान की है। फोरामिनिफेरा, या फोरैम्स, एककोशिकीय समुद्री जीव हैं जो महासागरों, तटों और मुहाने पर पाए जाते हैं।
अधिकांश फोरामिनिफेरा के पास कवच होते हैं और वे या तो प्लवकीय (पानी में तैरते हैं) या नितलीय (समुद्र तल पर रहते हैं) होते हैं। इनका आकार आमतौर पर 500 माइक्रोन से कम होता है, हालाँकि कुछ उष्णकटिबंधीय प्रजातियाँ 20 सेमी तक पहुँच जाती हैं।

इनका नाम फोरामेन (लैटिन में जिसका अर्थ है खिड़की), से आया है, जिसके कवच में स्यूडोपोडिया द्वारा भोजन एकत्र करने के लिए छिद्र होते हैं। ये अपरद, डायटम, बैक्टीरिया, शैवाल और कोपपोड जैसे छोटे जीव खाते हैं।
कवच कैल्शियम कार्बोनेट (कैल्केरियस) या रेत के कणों (एग्लूटिनेट) से बने होते हैं जिनमें एक या एक से अधिक कुंडलित कक्ष होते हैं।
Sakurajima volcano किस देश में स्थित है?






