HPBOSE ने तैयार किया मास्टर प्लान, बोर्ड परीक्षाओं में बाधा नहीं बनेगा मौसम

hpbose

हिमाचल प्रदेश में लगातार पिछले दो शैक्षणिक सत्रों से मौसम के मार्च में मिजाज बदलने पर बोर्ड की फाइनल परीक्षाएं बाधित हो रही हैं, लेकिन इस बार बोर्ड परीक्षाओं में विपरित मौसम भी बाधा नहीं बन पाएगा। शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए मास्टर प्लान तैयार कर लिया है। मौसम सहित अन्य किसी भी कारण से परीक्षाओं से वंचित रहने वाले छात्रों को जून-जुलाई में ड्यूल एग्जामिनेशन सिस्टम के तहत परीक्षाएं देने का मौका दसवीं व जमा दो के छात्रों को प्रदान किया जाएगा।

 

प्रदेश के अति बर्फबारी वाले क्षेत्रों पांगी व लाहुल-स्पीति को बोर्ड की ओर से आंसरशीट पहले ही पहुंचा दी गई है। अब बोर्ड की ओर से प्रश्रपत्र भी उक्त अति दुर्गम क्षेत्रों में पहले ही भेजने की तैयारी चल रही है, जिससे कि परीक्षाएं सूचारू रूप से आयोजित की जा सकें। मौसम की विपरित परिस्थितियों के दौरान छात्रों को अपने नजदीकी परीक्षा केंद्र में भी एग्जाम देने की सुविधा प्रदान की जाएगी। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन फरवरी-मार्च में करवाया जाएगा।

 

HPBOSE ने तैयार किया मास्टर प्लान, बोर्ड परीक्षाओं में बाधा नहीं बनेगा मौसम
HPBOSE

20 फरवरी से प्रैक्टिकल परीक्षाएं होंगी, जबकि तीन मार्च से दसवीं व जमा दो नियमित सहित एसओएस आठवीं, दसवीं व जमा दो की परीक्षाएं भी आयोजित की जाएंगी। इस बार प्रदेश भर से दसवीं में 97 हज़ार व जमा दो में 86 हज़ार छात्र परीक्षा देंगे। निर्धारित समय के तहत ही परीक्षा से वंचित रहने वाले सभी छात्रों को दोबारा एग्जाम देने का मौका प्रदान किया जाएगा, जिसके आधार पर ही अंतिम फाइनल मैरिट सूची जारी की जाएगी।

 

HPBOSE has prepared a master plan; the weather will not disrupt the board examinations.

New drainage policy पर काम करेगा PWD, बैठक में नीति पर की चर्चा

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!