Face recognition at UPSC exam centers

UPSC CSE 2025

संघ लोकसेवा आयोग भर्ती परीक्षाओं को लेकर 2026 में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। यूपीएससी एग्जाम की सभी परीक्षाओं से पहले फेस टेस्ट लेगा, जिसमें पास होने वाले उम्मीदवार ही भर्ती परीक्षा दे सकेंगे। ये बदवाल 2026 से यूपीएससी की सभी परीक्षाओं में होने जा रहा है। आयोग ने नोटिस जारी कर नए बदलाव की जानकारी दी है।

 

अब यूपीएससी की सभी भर्ती परीक्षाओं से पहले आर्टिशियल इंटेलिजेंस सभी परीक्षार्थियों का फेस टेस्ट यानी फेस ऑथेंटिकेशन किया जाएगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह क्रांतिकारी कदम माना जा रहा है, क्योंकि एआई फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए जालसाजों को पकड़ा जा सकेगा और परीक्षा की शुचिता पहले से सुरक्षित होगी।

आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, एआई के जरिए परीक्षार्थियों का फेस ऑथेंटिकेशन यूपीएससी की सभी परीक्षाओं में लागू होगा। इनमें यूपीएससी की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षाओं में से एक सिविल सेवा परीक्षा, यूपीएससी एनडीए और यूपीएससी सीडीएस एग्जाम भी शामिल हैं। अभी तक उम्मीदवार एग्जाम सेंटर के एंट्री गेट पर एडमिट कार्ड और वेलिड आईडी प्रूफ दिखाकर एंट्री करते थे।

DRDO ने Portable anti-tank missile का किया सफल परीक्षण

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!