भूटान में उगेगा हिमाचल का चिलगोजा, CM सुक्खू ने ट्रक से रवाना किए 500 पौधे और बीज

Himachal's chilgoza pine nuts will be grown in Bhutan.

भूटान में हिमाचल का चिलगोजा उगेगा। हिमाचल सरकार ने करार के तहत भूटान को 500 चिलगोजे के पौधे भेजे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने सोमवार को पौधों के ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। चिलगोजे के पौधों के अलावा 50 किलो बीज भी दिया भूटान को दिया गया है।

भूटान में उगेगा हिमाचल का चिलगोजा

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अतिरिक्त आय जुटाने का कार्य कर रही है। उन्होंने वन विभाग की टीम को भी बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने पौधे बेचकर राजस्व कमाया है। उन्होंने कहा कि चिलगोजे के पौधे दिए गए हैं उसका 5 लाख ले लिया गया है। इस मौके पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी वन विभाग प्रमुख संजय सूद सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

भूटान में उगेगा हिमाचल का चिलगोजा
भूटान में उगेगा हिमाचल का चिलगोजा

वाहन को हरी झंडी दिखाने के उपरांत मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल भारत और भूटान के मैत्रिपूर्ण, सौहार्द व भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भविष्य में हिमाचल प्रदेश वन विभाग द्वारा भूटान को पांच लाख रूपये मूल्य के चिलगोजा के और बीज भी प्रदान किये जाएंगे। प्रदेश सरकार द्वारा भूटान के वन विभाग के अधिकारियों को चिलगोजा के पौधे उगाने का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। इसके लिए उनके वन विभाग की टीम शीघ्र ही हिमाचल आएगी।

 

Face recognition at UPSC exam centers

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!