एक बाघिन को पेंच टाइगर रिज़र्व (मध्य प्रदेश) से रामगढ़ विषधारी टाइगर रिज़र्व (RVTR), राजस्थान एयरलिफ्ट किया जाएगा, जो राज्य का पहला इंटर-स्टेट टाइगर ट्रांसलोकेशन होगा। Ramgarh Vishdhari Tiger Reserve (RVTR) राजस्थान के बूंदी ज़िले में है। यह रणथंभौर टाइगर रिज़र्व और मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिज़र्व के बीच एक वाइल्डलाइफ़ कॉरिडोर का काम करता है। चंबल नदी की सहायक नदी मेज़ नदी इस रिज़र्व से होकर बहती है।

रामगढ़ विषधारी बाघ अभयारण्य राजस्थान के दक्षिण-पूर्वी भाग में बूंदी जिले में स्थित है, जो विंध्य और अरावली दोनों पर्वत श्रृंखलाओं का प्रतिनिधित्व करता है। यह उत्तर-पूर्वी दिशा में रणथंभौर बाघ अभयारण्य और दक्षिणी दिशा में मुकुंदरा हिल्स बाघ अभयारण्य के बफर क्षेत्र के साथ जुड़ा हुआ है।






