नाइजर अफ्रीकी क्षेत्र का पहला देश बन गया है जिसने Onchocerciasis, जिसे River Blindness भी कहा जाता है, को खत्म कर दिया है। नाइजर दुनिया का पाँचवाँ देश है जिसने ऑनकोसेर्का वोल्वुल्स पैरासाइट के ट्रांसमिशन को रोका है। अन्य सफल देश अमेरिका में कोलंबिया, इक्वाडोर, ग्वाटेमाला और मैक्सिको हैं। [caption id="attachment_5292" align="alignnone" width="278"] River Blindness[/caption] विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने नाइजर के मजबूत नेतृत्व और सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयासों की तारीफ की। ऑनकोसेरसियासिस ट्रेकोमा के बाद अंधापन का दूसरा सबसे बड़ा संक्रामक कारण है। यह नदियों के पास पाई जाने वाली संक्रमित काली मक्खियों के काटने से फैलता है। यह मुख्य रूप से सब-सहारा अफ्रीका और यमन के ग्रामीण इलाकों और लैटिन अमेरिका के कुछ हिस्सों को प्रभावित करता है। [the_ad id="1301"] https://www.boltahimachal.com/dolomedes-indicus/