हिमाचल में क्रस्ना लैब की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य सचिव के आश्वासन पर बनी बात

Krsnaa Diagnostics in Himachal HOSPITAL

हिमाचल प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में क्रस्ना लैब की हड़ताल खत्म होने से मरीजों ने बड़ी राहत की सांस ली है। स्वास्थ्य सचिव से वार्ता में कंपनी की मांगों पर सहमति बन गई है। इसके साथ ही बुधवार से अस्पतालों में जांच सेवाएं पूरी तरह बहाल हो गई हैं। हड़ताल के कारण प्रदेशभर के अस्पतालों में मरीजों को जरूरी जांच करवाने में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी।

 

डॉक्टरों द्वारा लिखे गए टेस्ट करवाने के लिए मरीजों को मजबूरन निजी लैब का रुख करना पड़ रहा था। इससे मरीजों और उनके तीमारदारों को काफी ज्यादा आर्थिक परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा था।  स्वास्थ्य सचिव आशीष सिंहमार के साथ हुई बैठक में कंपनी की मांगों पर चर्चा हुई। वार्ता में कंपनी के एग्रीमेंट को तीन साल आगे बढ़ाने और बकाया भुगतान का मामला उठाया गया। सरकार की ओर से सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद कंपनी ने हड़ताल समाप्त कर सेवाएं बहाल करने का निर्णय लिया।

 

स्वास्थ्य सचिव ने एग्रीमेंट बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। अब सरकारी अस्पतालों में पहले की तरह मरीजों के सैंपल लिए जा रहे हैं। टेस्ट सेवाएं बहाल होने से मरीजों को बड़ी राहत मिली है। स्वास्थ्य सचिव आशीष सिंहमार ने बताया कि कंपनी के साथ वार्ता के बाद हड़ताल पूरी तरह खत्म कर दी गई है। क्रस्ना लैब में मरीजों के जरूरी टेस्ट का काम अब दोबारा सुचारू रूप से शुरू हो गया है।

 

Pangi News: Sansari-Kilad-Tandi सड़क होगी चौड़ी, BRO ने शुरू की जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया

Author: Ram Bhardwaj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *