HRTC Pensioners DA Update: 8,500 पेंशनरों को 3 फीसदी महंगाई भत्ता जारी

HRTC

HRTC के करीब 8,500 पैंशनरों को सरकार ने 3 प्रतिशत डीए जारी करने का फैसला लिया है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रामपुर से लौटते ही अधिकारियों के साथ बैठक कर इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए।

 

सरकार के इस कदम से लंबे समय से डीए का इंतजार कर रहे पैंशनरों को कुछ राहत मिली है, हालांकि उनकी 8 प्रतिशत डीए की मांग अभी भी पूरी नहीं हुई है। एचआरटीसी पैंशनरों के लंबित वित्तीय भुगतान को लेकर पिछले काफी समय से मामला गर्माया हुआ था।

बकाया राशि और अन्य मांगों को लेकर पैंशनर आंदोलन की तैयारी में थे। इसी बीच उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पैंशनरों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के निर्देश दिए।

 

बैठक में निगम कर्मचारियों के वेतन और पैंशन का भुगतान सुनिश्चित करने के साथ-साथ लंबित चिकित्सा बिलों का निपटारा करने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों को पैंशन से जुड़े लंबित मामलों और चिकित्सा बिलों का चरणबद्ध तरीके से भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

हिमाचल: रामपुर विधायक Nand Lal का निधन, 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमाचल में HRTC पेंशनरों को बड़ी सौगात, 8,500 पेंशनरों को मिलेगा 3% DA

 

 

Author: Ram Bhardwaj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *