हिमाचल में शिक्षकों की ACR में बड़ा बदलाव, शिक्षा विभाग का खास प्लान

school teacher

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (एसीआर) तैयार करने की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन करने की तैयारी की जा रही है। शिक्षा विभाग ने इसके लिए एक विशेष सॉफ्टवेयर तैयार किया है। विभाग की ओर से इस व्यवस्था को लागू करने के लिए सरकार को पत्र भी भेजा गया है। सरकार की मंजूरी मिलने के बाद इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा सकता है।

शिक्षकों की ACR होगी अपडेट! शिक्षा विभाग ने तैयार किया नया प्लान

इस व्यवस्था के लागू होने से हजारों जेबीटी, टीजीटी और स्कूल लैक्चरर शिक्षकों को हर साल अपनी एसीआर तैयार करने के लिए आठ से नौ पन्नों के दस्तावेज भरने और उन्हें अलग-अलग कार्यालयों में जमा करवाने की प्रक्रिया से छुटकारा मिलेगा। वहीं नई व्यवस्था में शिक्षक अपनी वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से खुद भर सकेंगे।

हिमाचल प्रदेश में सरकारी शिक्षकों की ACR में बदलाव को लेकर शिक्षा विभाग का नया प्लान
हिमाचल प्रदेश में सरकारी शिक्षकों की ACR में बदलाव को लेकर शिक्षा विभाग का नया प्लान

इसके बाद रिपोर्ट संबंधित अधिकारी के पास ऑनलाइन ही मूल्यांकन और सत्यापन के लिए पहुंचेगी। इससे पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता आने के साथ-साथ समय की बचत भी होगी। एसीआर यानी एनुअल कॉन्फिडेंशियल रिपोर्ट किसी भी सरकारी कर्मचारी के पूरे वर्ष के कार्य और प्रदर्शन का आधिकारिक मूल्यांकन होती है। शिक्षकों के मामले में यह रिपोर्ट उनके शैक्षणिक कार्य, जिम्मेदारियों के निर्वहन, कार्यशैली, अनुशासन और विभागीय दायित्वों के आधार पर तैयार की जाती है। यह रिपोर्ट शिक्षक की सेवा से जुड़े रिकॉर्ड का महत्वपूर्ण हिस्सा होती है।

विभागीय पदोन्नति, करियर में आगे बढऩे और अन्य सेवा संबंधी मामलों में भी एसीआर की अहम भूमिका रहती है। प्रदेश में शिक्षकों की संख्या हजारों में है। ऐसे में हर वर्ष बड़ी संख्या में एसीआर तैयार करना, उनका मूल्यांकन करवाना, रिकॉर्ड सुरक्षित रखना और जरूरत पडऩे पर उन्हें उपलब्ध करवाना शिक्षा विभाग के लिए भी एक बड़ी प्रशासनिक प्रक्रिया है। ऑनलाइन व्यवस्था से विभाग का कागजी कामकाज कम होगा और अधिकारियों को रिपोर्ट की निगरानी करने में आसानी होगी।

HRTC Pensioners DA Update: 8,500 पेंशनरों को 3 फीसदी महंगाई भत्ता जारी

 

Author: Ram Bhardwaj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *