हिमाचल प्रदेश राज्य समाज कल्याण बोर्ड
हिमाचल प्रदेश राज्य समाज कल्याण बोर्ड का गठन 27 अप्रैल, 1954 को हुआ था। बोर्ड का गठन देश के अन्य राज्य बोर्डों की भांति महिला एवं बाल कल्याण के क्षेत्र में पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध न होने के कारण जिसमें कमजोर वर्ग की महिलाओं, बच्चों, अपंगों, बेसहारा वृद्धों, निर्धन महिलाओं एवं समाज की उपेक्षित महिलाओं के कल्याण एवं उत्थान के लिए किया गया था।
[the_ad id=”1301″]
बोर्ड केन्द्रीय बोर्ड एवं राज्य सरकार से प्रदेश की स्वंयसेवी संस्थाओं के माध्यम से उपरोक्त वर्गों के कल्याण हेतु कार्यक्रमों का संचालन करता है।
Himachal Pradesh State Social Welfare Board

उपरोक्त उद्देश्यों की पूर्ति के लिए बोर्ड राज्य सरकार एवं केन्द्रीय बोर्ड की आर्थिक सहायता से विभिन्न कल्याकारी योजनाओं का संचालन कर रहा है जिसमें राज्य सरकार के वित्तीय पोषण से बालवाड़ी एवं उद्योग केन्द्रों का संचालन परिवार एवं शिशु कल्याण परियोजनाओं का संचालन, गुज्जर आश्रम का संचालन एवं वृद्धों के लिए वृद्ध आश्रम का संचालन और
[the_ad id=”1301″]
केन्द्रीय बोर्ड के सहायक अनुदान से पालना घर कार्यक्रम, परिवार परामर्श कार्यक्रम, कानूनी साक्षरता कार्यक्रम, अभिनव योजनाएं, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं सप्ताह, राष्ट्रीय बालिका दिवस एवं सप्ताह, महिलाओं के लिए महिला मेलों एवं बच्चों के लिए वात्सलय मेलों का अयोजन भी करता है।
संपर्क अधिकारी : सचिव, हि० प्र० राज्य समाज कल्याण बोर्ड, ठाकुर वाटिका, खलीनी, शिमला-2 ।
Himachal Pradesh State Council for Child Welfare
Support to Training and Employment Programme