jairam thakur
हिमाचल प्रदेश के नगर निकाय और पंचायत चुनाव में जनता ने कमल के फूल और भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को भरपूर प्यार और वोट दिया है। प्रदेश में अब तक हुए 11 जिला परिषद चुनाव में से 10 में भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई है। पांवटा साहिब में 95 प्रतिशत से ज्यादा भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी जीते हैं।
यह प्रदेशवासियों का भाजपा और नरेन्द्र मोदी की नीति और नीयत पर भरोसा है। यह उद्गार पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पांवटा साहिब में आयोजित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू पंचायती राज और स्थानीय निकाय के चुनाव के परिणाम देखकर कांग्रेस के सभी मंत्री और विधायक विचलित हैं। इन चुनाव में अपने ही घर में बुरी तरह हारने वाले मुख्यमंत्री अपने लिए विधानसभा चुनाव में सुरक्षित सीट की तलाश कर रहे हैं। पंचायती राज में मिली करारी हार के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू की अपनी कुर्सी भी डामाडोल हुई है।
