Himachal: शिक्षकों को ऑनलाइन हाजिरी के साथ भेजनी होगी लाइव लोकेशन

SIKSHA VIBHAG

प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों में सेवारत अध्यापकों की हाजिरी ऑनलाइन लगने के साथ ही एक मई से उनकी लाइव लोकेशन भी शेयर होगी। स्वीट चैट एप से अध्यापकों को समय का पाबंद बनाना और स्कूलों में उपस्थिति सुनिश्चित बनाना ही इसका मुख्य लक्ष्य है।

[the_ad id=”1304″]

सुबह हाजिरी के समय अध्यापक के देरी से विद्यालय पहुंचने या न पहुंचने पर भी इससे रोक लगेगी। एप के जरिये यह प्रावधान भी रहेगा कि यदि अध्यापक दो दिन तक समय पर स्वीट चैट एप के जरिये हाजिरी नहीं लगा पाते हैं तो उनका एक अवकाश खत्म कर दिया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों की रोजाना स्वीट चैट एप के माध्यम से लगने वाली हाजिरी में किसी विद्यार्थी की हाजिरी न लगाने पर अगले दिन अध्यापक को हाजिरी न लगाने के लिए ऑनलाइन नोटिस भी मिलेगा।
कुल मिलाकर अब सरकारी स्कूलों के अध्यापकों के लिए स्वीट चैट एप में ऑनलाइन हाजिरी लगाने के साथ अपनी लाइव लोकेशन भी भेजनी तय करनी होगी। सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर पर को उन्नत करने के लिए प्रदेश सरकार, शिक्षा विभाग की ओर से विद्या समीक्षा क्यान एप के जरिये भी मल्टी मीडिया का प्रयोग कर पठन-पाठन के तरीके सिखाए जा रहे हैं। वहीं, पहली कक्षा से ही सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी मीडियम में विद्यार्थियों को पढ़ाया जाएगा।

Author: Ram Bhardwaj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *