Himachal Pradesh University: HPU को मिली 10 करोड़ रुपए की ग्रांट

HPU SHIMLA

Himachal Pradesh University को अनुसंधान राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन यानी (एएनआरएफ), भारत सरकार के त्वरित नवाचार और अनुसंधान कार्यक्रम के लिए 10 करोड़ रुपए का बड़ा अनुदान मंजूर किया गया है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने इस पहल के लिए आईआईटी रोपड़ के साथ सहयोग किया था, जहां आईआईटी रोपड़ हब संस्थान के रूप में और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय स्पोक संस्थान के रूप में कार्य करेगा।

 

 

एचपीयू ने आईआईटी रोपड़ के साथ, जनवरी 2025 में विषयगत क्षेत्र एडवांस्ड मैटेरियल्स पर एएनआरएफ को प्रस्ताव भेजा था। इस पहल के तहत हब और स्पोक संस्थानों को 30:70 के अनुपात में अधिकतम 100 करोड़ रुपए आबंटित किए जाएंगे। एचपीयू के कुलपति एसपी बंसल ने बताया कि एचपीयू को स्वीकृत परियोजना और 10 करोड़ रुपए के अनुदान के लिए रसायन विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर और आईक्यूएसी के निदेशक डा. रमेश ठाकुर मुख्य अन्वेषक हैं,

 

जबकि रसायन विज्ञान विभाग के डा. संदीप चौहान, भौतिकी विभाग के डा. बलबीर सिंह पटियाल, जैव प्रौद्योगिकी विभाग के डा. रवि कांत भाटिया, ईसीई (यूआईटी) विभाग के डा. मनीष कुमार परियोजना के सह-मुख्य अन्वेषक हैं। भौतिकी विभाग के प्रो. महावीर सिंह इस परियोजना के नोडल अधिकारी हैं, जबकि भौतिकी विभाग के प्रो. नागेश ठाकुर और प्रो. एनएस नेगी इस परियोजना के संरक्षक हैं।

हिमाचल प्रदेश में आखिरी नीलामी में भी नहीं बिके शराब के ठेके

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!