Himachal News: प्रदेश के राशन डिपो में मई के लिए 57 मीट्रिक टन कम राशन

ration depot

हिमाचल  प्रदेश के राशन डिपो में मई माह से एपीएल परिवारों को दिए जाने वाले सस्ते राशन का आबंटन केंद्र सरकार ने कर दिया है। अप्रैल माह की तुलना में मई के लिए 57 मीट्रिक टन राशन का कम आबंटन हुआ है, लेकिन इसका असर एपीएल परिवारों को दिए जाने वाले चावल और आटे के कोटे पर नहीं पड़ेगा। राशन का आबंटन होने के बाद खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने डिपुओं के माध्यम से एपीएल परिवारों को दिए जाने वाले आटे और चावल का स्केल तय किया है।

[the_ad id=”1301″]

 

इसमें मई में नॉन ट्राइबल क्षेत्रों में एपीएल परिवारों को पहले की ही तरह 14 किलो आटा और छह किलो चावल कोटा प्रति राशन कार्ड दिया जाएगा। वहीं, ट्राइबल एरिया में एपीएल परिवारों को 20 किलो आटा और 15 किलो चावल प्रति राशन कार्ड के हिसाब से दिया जाएगा। एपीएल परिवारों को आबादी के आधार पर 20 हजार 265 मीट्रिक टन राशन का आबंटन किया गया है।

 

इसमें 14 हजार 144 मीट्रिक टन गेहूं और 6,121 मीट्रिक टन चावल शामिल है। इसके बाद प्रदेश के जिलों में डिपुओं में दिए जाने वाले राशन की मात्रा तय की है। गौर हो कि प्रदेश में एपीएल कार्डधारकों की संख्या 12 लाख 24 हजार 448 है। इनमें एपीएल टैक्स पेयर कार्डधारकों की कुल संख्या 72 हजार 445 है। वहीं, 11 लाख 52 हजार तीन नॉन टैक्स पेयर कार्डधारक हैं।

 

[the_ad id=”3700″]

हिमाचल में एपीएल कार्डधारकों की कुल आबादी 44 लाख 19 हजार 312 बनती है, जिसमें नॉन टैक्स पेयर एपीएल परिवारों की आबादी 41 लाख 26 हजार 583 है। वहीं, टैक्स पेयर की आबादी 2 लाख 92 हजार 729 हैं, जिन्हें डिपुओं के माध्यम से राशन दिया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश में आखिरी नीलामी में भी नहीं बिके शराब के ठेके

 

 

 

Author: Ram Bhardwaj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *