Weather Himachal: हिमाचल में 3 दिन मौसम साफ, 26 व 27 को फिर बदलेगा मौसम

WEATHER HP

शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर मौसम साफ व शुष्क रहा और खूब धूप खिली, वहीं 24 घंटों में भरमौर में 9 व सांगला में 4.2 मिलीमीटर वर्षा हुई और सुंदरनगर में बूंदाबांदी के अलावा सुंदरनगर व कांगड़ा में मेघ गर्जना हुई है।

[the_ad id=”1305″]

हालांकि कहीं पर भी बर्फबारी नहीं हुई। नेरी में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री, शिमला में 20 डिग्री व धौलाकुआं में 30.3 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान केलांग में माइनस 4.4 डिग्री, कुकुमसेरी में माइनस 3.4 डिग्री, ताबो में माइनस 2.6 डिग्री रहा, वहीं शिमला में 8.6, सोलन में 8.2, पालमपुर में 7.5 व धर्मशाला में 5.2 डिग्री रिकार्ड किया गया है।

[the_ad id=”1301″]

मौसम विभाग के अनुसार 3 दिन तक हिमाचल में मौसम पूरी तरह से साफ व शुष्क बना रहेगा। 24 मार्च की रात्रि से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके असर से राज्य में 26 व 27 मार्च को मध्य व उच्च पर्वतीय इलाकों में 1-2 जगह हल्की बर्फबारी व वर्षा हो सकती है। इन दिनों में लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चम्बा, कांगड़ा व कुल्लू जिलों के ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी के आसार बने हुए हैं।

Himachal News: 337 करोड़ कर्ज लेगी हिमाचल सरकार

Author: Ram Bhardwaj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *