Himachal: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले सीएम सुक्खू, मुआवजा जारी करने का आग्रह

CM SUKHU

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट करते हुए वर्ष 2023 के मानसून में प्राकृतिक आपदा के दौरान प्रदेश को हुए भारी नुक्सान के लिए मुआवजा जारी करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने आपदा उपरांत आवश्यकता मूल्यांकन वित्तीय सहायता प्रदान करने का आग्रह किया है, लेकिन केंद्र सरकार द्वारा अभी तक राहत राशि प्रदान नहीं की गई है।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री को बताया कि प्राकृतिक आपदा के दौरान पेयजल, सिंचाई योजनाएं, अधोसंरचना, सड़कों और पुलों को भारी क्षति पहुंची थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने संसाधनों का उपयोग कर जन जीवन सामान्य करने के लिए राहत और पुनर्वास कार्य किए। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री के साथ प्रदेश हित से जुड़े विभिन्न मामलों पर भी चर्चा की। केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदेश को हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

 

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने पंजाब में चल रहे विवाद में भी हस्तक्षेप करने की मांग उठाई है, ताकि हिमाचल की बसें यहां सुगमता से आवागमन कर सकें, जिससे यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। बैठक में मुख्यमंत्री के साथ अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व ओंकार चंद शर्मा भी उपस्थित रहे।

Weather Himachal: हिमाचल में 3 दिन मौसम साफ, 26 व 27 को फिर बदलेगा मौसम

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!