हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के मुख्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे संजय गुप्ता को सेवानिवृत्ति से 5 दिन पूर्व मुख्य सचिव के पद पर तैनात कर दिया है। इस संबंध में उनकी तैनाती के आदेश कार्मिक विभाग द्वारा जारी किए गए हैं। 31 मई को रविवार होने के कारण संजय गुप्ता 30 मई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
संजय गुप्ता कार्यवाहक मुख्य सचिव के तौर पर कार्यभार संभाले हुए थे। इस दौरान वह नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग का कार्यभार संभाले हुए थे। अब रिटायरमेंट से चंद दिन पहले सरकार ने 1988 बैच के आईएएस अधिकारी को पदोन्नति का तोहफा दिया है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश के तहत सचिव सहकारिता अमरजीत को नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
