हिमाचल प्रदेश पंचायत चुनाव में कई तरह की लापरवाही सामने आई हैं। जिला मंडी में धर्मपुर के टिहरा वार्ड में जाली वोट (प्रोक्सी) डालने का मामला सामने आया है। यहां पर जिला परिषद के चुनाव के लिए लड़ रही रजिता ठाकुर और पोलिंग एजेंट ने उपायुक्त मंडी और एसडीएम धर्मपुर को शिकायत दी है कि इसी वार्ड से उम्मीदवार वंदना ठाकुर के बेटे का जाली वोट उनके चालक ने डाला है।
वहीं शिकायत मिलने के बाद एसडीएम धर्मपुर ने नायब तहसीलदार और सेक्टर आफिसर को जांच के आदेश देकर मौके पर भेजा है। शिकायत में रजिता ठाकुर ने कहा कि वंदना ठाकुर के बेटे दक्ष गुलेरिया (क्रमांक संख्या 44) का वोट अपने चालक से डलवा दिया। शिकायतकर्ताओं ने डीसी मंडी से मांग की गई है कि संबंधित वोट को निरस्त किया जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।
हिमाचल की ओर मोड़ा जाएगा चिनाब नदी का पानी, बूंद-बूंद को तरसेगा पड़ोसी देश
