हाल ही में, प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (PSA) ने ग्रामीण प्रौद्योगिकी समाधानों को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण प्रौद्योगिकी कार्य समूह (Rural Technology Action Group) (RuTAG) 2.0 की प्रगति की समीक्षा की।
RuTAG, प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार कार्यालय (OPSA) की एक पहल है जिसे 2004 में ग्रामीण क्षेत्रों में विज्ञान और प्रौद्योगिकी सहायता पहुँचाने के लिए शुरू किया गया था।
यह जमीनी स्तर पर प्रौद्योगिकी की कमियों को दूर करने के लिए माँग-आधारित हस्तक्षेपों पर केंद्रित है। यह स्थानीय प्रौद्योगिकियों को उन्नत करता है और नवीन परियोजनाओं के माध्यम से प्रशिक्षण और प्रदर्शन प्रदान करता है।
यह गैर-सरकारी संगठनों (NGO), स्वयं सहायता समूहों (SHG), सामुदायिक निकायों और स्टार्ट-अप जैसे हितधारकों को प्रौद्योगिकी आवश्यकताओं की पहचान करने के लिए जोड़ता है।
Uturuncu volcano किस देश में स्थित है?






