भरमौर-हड़सर-कुगती रूट पर HRTC की बस पर पहाड़ी से गिरे पत्थर, सवार थी करीब 20 सवारियां

Rocks Fall from Hillside onto HRTC Bus; Approximately 20 Passengers Onboard; Front Tire Veers Off Road

भरमौर-हड़सर-कुगती रूट पर चलने वाली एचआरटीसी की बस पर (HP-73-8780) अचानक पहाड़ी से पत्थर आ गिरे। जिससे बस का अगला टायर सड़क से बाहर निकल गया। गनीमत, ये रही कि पहाड़ी से गिरते पत्थरों को देख चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आपातकाल में ब्रेक लगा बस रोक दी। जिससे बड़ा हादसा होने से बचा लिया।

 

बताया कि जा रहा है कि जिस समय बस पर पत्थर गिरे उस समय बस में 20 के करीब सवारियां मौजूद थी। बुधवार सुबह के समय यह घटना हुई। बस से उतर सवारियों ने बस का टायर देखा तो उन्होंने बस चालक का अनमोल जिंदगियां बचाने पर उनका आभार जताया। सवारियों में अमित कुमार, किशन चंद, अशोक कुमार, प्रमोद कुमारने बताया कि रोजाना वे इसी बस में क्षेत्र में आवाजाही करते हैं।

[the_ad id=”1301″]

बुधवार को भी समय पर वह बस में सवार होकर जा रहे थे। अचानक से पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। जिससे बस का अगला टायर सड़क से बाहर निकल गया। ऐन मौके पर चालक ने ब्रेक लगा कर सवारियों को बस से नीचे उतारा। जिससे सवारियां बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस कुछ पल के लिए नियंत्रण से बाहर हो गई थी और गहरे नाले की दिशा में बढ़ने लगी।

 

हालांकि, क्रैश बैरियर ने बस को रोक लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। यदि क्रैश बैरियर न होता, तो बस गहरी खाई में गिर सकती थी। घटना पिछले करीब 12 घंटे से क्षेत्र में जारी लगातार बारिश के कारण हुई, जिससे पहाड़ों से जगह-जगह भूस्खलन और मलबा गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं।

Himachal Weather: ऑरेंज अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश में झमाझम बारिश, चोटियों पर बर्फबारी

 

Author: Ram Bhardwaj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *