Himachal News: पाकिस्तान के मॉडल को अपना रही है हिमाचल की सुक्खू सरकार, जयराम ठाकुर

jairam thakur

पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा जुबानी हमला बोला है। मंडी में जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार पाकिस्तान के मॉडल को अपनाते हुए आगे बढ़ रही है। जिस तरह से पाकिस्तान की सरकार वहां कर्मचारियों-अधिकारियों के वेतन को डेफर करती है ठीक उसी तरह यहां पर भी सुक्खू सरकार कर्मचारियों-अधिकारियों के साथ-साथ चुने हुए जनप्रतिनिधियों के वेतन को भी डेफर कर रही है।

आज प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण ही प्रदेश की आर्थिक स्थिति डगमगाई है। ऐसा प्रदेश के इतिहास में पहली बार ही हो रहा है। आर्थिक मोर्चे पर प्रदेश सरकार बुरी तरह से विफल हुई है। नेताओं और अधिकारियों पर इस तरह के भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं जो आज से पहले कभी नहीं लगे।

 

जयराम ठाकुर ने कहा कि आने वाले समय में इन सभी विषयों को लेकर भाजपा जनता के बीच जाएगी और अब भाजपा का एक मात्र एजेंडा कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फैंकने का ही है। चेस्टर हिल मामले पर बोलते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार इस पूरे प्रकरण पर लीपापोती करने में लगी हुई है लेकिन अब सबकुछ जनता के सामने आ चुका है। इस मामले में धारा 118 की उल्लंघना के साथ में बेनामी ट्रांजेक्शन होने की भी पूरी संभावना है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने रेवेन्यू सेक्रेटरी रहते हुए अपने पद का दुरुपयोग करने का प्रयास किया। इन सभी बातों की सीएम को पहले से ही जानकारी थी। लेकिन अब जब सारी बातें सामने आई तो फिर सरकार इसे दबाने में लगी है। भाजपा इस पूरे विषय को जनता के बीच लेकर जाएगी और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

भरमौर-हड़सर-कुगती रूट पर HRTC की बस पर पहाड़ी से गिरे पत्थर, सवार थी करीब 20 सवारियां

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!