राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 6 अक्तूबर को हिमाचल प्रदेश के दौरे पर आएंगी। उनके प्रस्तावित कार्यक्रम में बिलासपुर, मनाली और कुल्लू शामिल हैं। राष्ट्रपति 6 अक्तूबर को बिलासपुर पहुंचकर श्री नयना देवी मंदिर में माता के दर्शन करेंगी। इसके बाद वह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान करेंगी। छह अक्तूबर की शाम राष्ट्रपति मनाली पहुंचेंगी। यहां उनके रात्रि विश्राम की व्यवस्था सर्किट हाउस में किए जाने की संभावना है। सात अक्तूबर को राष्ट्रपति अटल टनल रोहतांग जाएंगी। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार वह टनल के नॉर्थ और साउथ पोर्टल पर जाएंगी। इस दौरान उन्हें अटल टनल और इसके महत्व के बारे में जानकारी भी दी जा सकती है।
राष्ट्रपति के पिछले हिमाचल दौरे में भी अटल टनल जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन खराब मौसम के कारण वह वहां नहीं जा पाईं थीं। इस बार भी टनल जाने का कार्यक्रम मौसम की स्थिति पर निर्भर रहेगा। अगर मौसम साफ रहा तो राष्ट्रपति निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अटल टनल के दोनों छोर का दौरा करेंगी।
HP Contract Employees को राहत: वेतन रिकवरी पर हिमाचल हाईकोर्ट की रोक