Vimal Negi death case: CBI जांच के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर

Himachal Pradesh High Court
चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। विमल नेगी की पत्नी किरण नेगी ने सीबीआई से इस मामले की जांच करते हुए याचिका दायर की है। प्रार्थी ने अभी तक की एसआईटी जांच से असंतुष्ट होते हुए हाईकोर्ट से सीबीआई को जांच सौंपने के आदेश जारी करने की मांग की है। प्रार्थी ने एसआईटी अथवा प्रदेश पुलिस द्वारा विमल नेगी की मौत को बिना जांच आत्महत्या का मामला ठहराने पर अपनी आपत्ति दर्ज की है।

इस मामले में दस मार्च से लापता एचपीपीसीएल के चीफ इंजीनियर रहे विमल नेगी निदेशक का शव 18 मार्च को बिलासपुर स्थित गोबिंदसागर झील में मिला था। नेगी के लापता होने के बाद उनकी पत्नी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पावर कॉरपोरेशन के एमडी हरिकेश मीणा, निदेशक देसराज समेत अन्य उच्च अधिकारियों पर उनके पति को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।

नेगी की पत्नी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए न्यू शिमला पुलिस स्टेशन में दर्ज प्राथमिकी में आरोपी बनाए गए पूर्व निदेशक देस राज व एम डी हरिकेश मीणा पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

हिमाचल प्रदेश में लागू होगा रोहित वेमुला एक्ट?

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!