Himachal News: शराब पर लगेगा इतने रुपये प्रति बोतल प्राकृतिक खेती सेस

sarab

हिमाचल प्रदेश में नई आबकारी नीति के सभी नियमों को राजपत्र में अधिसूचित कर दिया गया है। मंगलवार को जारी अधिसूचना के तहत प्रदेश में देसी शराब की प्रति बोतल पर दो रुपये और अंग्रेजी व विदेशी शराब पर पांच रुपये प्रति बोतल प्राकृतिक खेती सेस लगेगा। कर एवं आबकारी विभाग के प्रधान सचिव देवेश कुमार की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी की गई है।अधिसूचना में प्रावधान किया गया है कि अब छुट्टी के दिन भी फैक्टरी से लाइसेंस लेकर थोक विक्रेता शराब की सप्लाई ले जा सकेंगे।

[the_ad id=”1304″]

तय समय में शराब की दुकानों तक सप्लाई पहुंचाने के लिए यह प्रावधान किया गया है। इसके तहत छुट्टी के दिन भी शराब की फैक्ट्री से लाइसेंस लेकर वाहनों में शराब को थोक विक्रेताओं या बॉटलिंग प्लांट तक ले जा सकेंगे। अधिसूचित नियमों के तहत शराब और बीयर की प्रति बोतल पर लगने वाली लाइसेंस फीस भी श्रेणीवार तय कर दी गई है। प्रदेश में शराब फैक्टरी स्थापित करने के लिए भी लाइसेंस फीस तय की गई है।

Author: Ram Bhardwaj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *