इलेक्ट्रिक कार का सपना पूरा करेगा कांगड़ा बैंक, E-Vehicle Loan Scheme लांच

Kangra Bank

हिमाचल प्रदेश के प्रमुख बैंकिंग संस्थान, द कांगड़ा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ने अपने गौरवशाली 106वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर ग्राहकों के लिए खुशियों का पिटारा खोल दिया है। बैंक ने पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अपनी नई ऋण योजना (E-Vehicle Loan Scheme)  कांगड़ा बैंक ई-वाहन ऋण योजना के आधिकारिक शुभारंभ की घोषणा की है। एक शताब्दी से अधिक के भरोसे और मजबूत ग्राहक संबंधों की नींव पर टिकी इस नई योजना की सबसे बड़ी विशेषता इसकी बेहद कम ब्याज दर है।

बैंक अब व्यक्तिगत उपयोग के लिए इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर खरीदने हेतु मात्र 7.50 फीसदी की दर से ऋण उपलब्ध करा रहा है। बैंक ने इस योजना को ग्राहकों की सुविधा के अनुसार बेहद लचीला बनाया है।इस योजना के तहत सरकारी कर्मचारी, निजी क्षेत्र के कर्मी, पेशेवर, व्यवसायी और कृषक ऋण के पात्र होंगे। ऋण सीमा की बात करें तो सरकारी कर्मचारियों को उनके वेतन का 40 गुना तक और गैर-वेतनभोगी व्यक्तियों को उनकी वार्षिक आय का दो गुना तक ऋण मिल सकेगा। इसके अलावा, ग्राहकों को वाहन की कुल कीमत का मात्र दस फीसदी ही वहन करना होगा और ऋण चुकाने के लिए सात वर्ष तक की लंबी समय सीमा दी गई है।

Himachal Legislative Assembly: बजट सत्र में उठेंगे 709 सवाल, सेशन का दूसरा चरण आज से, होंगी 13 बैठकें

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!