हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले के भरमौर में मंगलवार सुबह एक अजीबोगरीब और खौफनाक घटना ने लोगों की धड़कनें बढ़ा दीं। आसमान बिल्कुल साफ था, बारिश का कोई नामोनिशान नहीं था, लेकिन तभी कोडला उरई घटोर रोड पर पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा अचानक दरक कर सड़क पर आ गिरा। देखते ही देखते भारी मलबा और बड़े-बड़े पत्थर सड़क पर फैल गए, जिससे इस अहम मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह ठप्प हो गई। अब पहाड़ के गिरने का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

घटना उस वक्त हुई जब लोग अपने रोजमर्रा के काम के लिए घरों से निकल रहे थे। भूस्खलन इतना अचानक और भयानक था कि मार्ग से गुजर रहे कई वाहन दोनों तरफ फंस गए। गनीमत यह रही कि मलबे की चपेट में कोई वाहन नहीं आया। पहाड़ी से रुक-रुक कर मलबा गिरने का सिलसिला जारी है, जिससे वहां खड़ा रहना भी जान जोखिम में डालने के बराबर है। वहीं सड़क बंद होने का सीधा असर रहनू कोठी, जगत, क्रूर और छतराड़ी पंचायतों पर पड़ा है। इन चार पंचायतों का संपर्क बाकी इलाकों से कट गया है। ग्रामीणों को स्कूल, अस्पताल और बाजार जाने के लिए अब मीलों लंबे वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ेगा।
Agniveer Yojana खत्म करने की पूर्व सैनिकों ने उठाई मांग, सुक्खू बोले प्रधानमंत्री को लिखेंगे पत्र
