Himachal Pradesh Rajya Chayan Aayog (एचपीआरसीए) ने स्कूल शिक्षा विभाग में कंप्यूटर शिक्षकों के 118 पदों को फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए पोस्ट कोड 26032 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए कुल 2581 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 2021 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी और इस परीक्षा में 293 उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया गया था। 13 और 17 अगस्त को दस्तावेजों की जांच के बाद 117 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।
पात्र उम्मीदवार न मिलने के कारण एससी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) वर्ग का एक पद खाली रह गया है। सचिव ने बताया कि यह अंतिम परिणाम सभी उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और अंकों सहित आयोग की वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है।
हिमाचल में आऊटसोर्स भर्तियों के मुद्दे पर विधानसभा में भारी हंगामा, भाजपा विधायकों किया वॉकआऊट
