Himachal Legislative Assembly: बजट सत्र में उठेंगे 709 सवाल, सेशन का दूसरा चरण आज से, होंगी 13 बैठकें

HP VIDHANSABHA

एक माह की ब्रेक के बाद हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र का बुधवार से आरंभ हो रहे दूसरे चरण में 709 प्रश्नों पर सरकार जवाब देगी। इनमें 554 प्रश्न तारांकित और 155 अतारांकित शामिल हैं। सत्र के पहले चरण में विधानसभा सचिवालय को 125 प्रश्न नोटिस के माध्यम से मिले थे, इनमें 11 तारांकित तथा 169 अतारांकित शामिल थे। इस तरह से पूरे बजट सत्र के लिए सचिवालय को कुल 834 प्रश्र मिले हैं। हिमाचल विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी है।

उन्होंने कहा कि एक महीने की ब्रेक के बाद चौदहवीं विधानसभा के 11वें सत्र का दूसरा चरण बुधवार सुबह 11 बजे से आरंभ होगा। जिसमें 13 बैठकें आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि बजट सत्र के पहले चरण में तीन बैठकों का आयोजन हुआ था। इस तरह से इस पूरे बजट सत्र के दौरान कुल 16 बैठकें होगी।

Himachal Legislative Assembly
Himachal Legislative Assembly

बजट सत्र में उठेंगे 709 सवाल, सेशन का दूसरा चरण आज से

उन्होंने कहा कि अभी तक विधानसभा सचिवालय को सदस्यों से संबंधित प्रश्नों की कुल 834 सूचनाएं प्राप्त हुई हैं। इनमें 665 तारांकित तथा 169 अतारांकित शामिल हैं, जबकि बजट सत्र के पहले चरण की 125 सूचनाएं भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सभी सूचनाएं ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त हुई हंै और इन्हें नियमानुसार सरकार को आगामी कार्यवाही हेतु प्रेषित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि नियम 62 के तहत आठ सूचनाएं सचिवालय को मिली हंै। इसी तरह नियम 101 के तहत तीन तथा नियम 130 के अंतर्गत पांच सूचनाएं सदस्यों से प्राप्त हुई हैं। इन सभी को भी आगामी कार्यवाही के लिए सरकार को भेज दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष ने बजट सत्र के दूसरे चरण को सुचारू रूप से चलाने का सता पक्ष तथा विपक्ष के सदस्यों से आग्रह किया है।

कर्मचारी-पेंशनरों के मुद्दों को हथियार बनाएगी BJP, सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!