Job opportunity in UAE for youth of Himachal Pradesh, recruitment to 300 posts

JOBS1

Job opportunity:  हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए विदेश में रोजगार का अवसर है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रानिक्स विकास निगम (एचपीएसईडीसी) के माध्यम से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में नून फूड एलएलसी (किराना व खाद्य वितरण) के लिए 300 डिलीवरी राइडर्स की भर्ती की जा रही है।

 

 

इच्छुक पुरुष उम्मीदवार 29 नवंबर 2025 तक गूगल फॉर्म लिंक https://forms.gle/t2ewUU4qCykidLWL7 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती एचपीएसईडीसी द्वारा श्रम और रोजगार विभाग और भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के साथ पंजीकृत भर्ती एजेंसी के सहयोग से आयोजित की जा रही है। 

 

एक लाख रुपये तक मासिक वेतन

चयनित उम्मीदवारों को 2500 दिरहम का मासिक वेतन, कमीशन और टिप के साथ, लगभग 70,000 से 1,00,000 रुपये मिलेंगे। अभ्यर्थियों के चेहरे या गर्दन पर टैटू नहीं होनी चाहिए और रंग-अंधता स्वीकार्य नहीं है। वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य रहेगा।

 

दसवीं न्यूनतम योग्यता

आवेदक के लिए 10वीं न्यूनतम योग्यता रखी गई है और आवेदक को बेसिक इंग्लिश का ज्ञान होना अनिवार्य है। आवेदक की आयु 20 से 37 वर्ष निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी के पास गियर मोटरसाइकिलों के लिए कम से कम आगामी एक वर्ष के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना आवश्यक है।

 

Himachal Panchayat Elections: जिला अधिकारियों ने मतदाता सूचियां नहीं की अधिसूचित

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!