Commonwealth Games 2030: भारत को 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी मिल गई है। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स जनरल असेम्बली में हुई बैठक में भारत के अहमदाबाद शहर के नाम को औपचारिक मंजूरी मिल गई है। यह भारत की उस महत्वाकांक्षी योजना में बड़ा कदम है जिसके तहत वह एक ग्लोबल मल्टी-स्पोर्ट हब बनना चाहता है। भारत ने आखिरी बार 2010 में दिल्ली में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की थी।
इस बार ये आयोजन अहमदाबाद में होगा, जहां पिछले एक दशक में स्पोर्ट्स इंफ्रा को तेज गति से विकसित किया गया है। 2030 की कॉमनवेल्थ बोली में भारत का मुकाबला नाइजीरिया के शहर अबुजा से था, लेकिन कॉमनवेल्थ स्पोर्ट ने अफ्रीकी देश को 2034 एडिशन के लिए विचार में रखने का फैसला किया।






