HRTC BOD MEETING: HRTC कर्मियों को 31 मार्च तक मिलेगा 3 फीसदी डीए

HRTC

HRTC BOD MEETING: हिमाचल पथ परिवहन निगम के हजारों कर्मचारियों के लिए प्रदेश सरकार और निगम प्रबंधन की बीओडी की बैठक में वीरवार को बड़ी राहत मिली है। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने वीरवार को शिमला के पीटरहॉफ होटेल में एचआरटीसी के निदेशक मंडल की 162वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि 31 मार्च, 2026 तक एचआरटीसी के कर्मचारियों के 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते की बकाया राशि का भुगतान चार किश्तों में कर दिया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों के छह माह के लंबित मेडिकल बिलों का भुगतान करने के निर्देश भी दिए।

[the_ad id=”1301″]

उन्होंने इस अवसर पर ‘हिम बस पोर्टल’ का शुभारंभ किया, जिसके माध्यम से लोग अब हिम कार्ड ऑनलाइन बनवा सकेंगे, जिन्हें डाक द्वारा उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा। एचआरटीसी ने वेतन खातों के साथ क्रेडिट स्कोर की सुविधा के लिए एक्सिस बैंक, यूको बैंक और पंजाब नेशनल बैंक के साथ समझौता ज्ञापन, एमओयू पर हस्ताक्षर किए। टिकट बुकिंग के लिए एक कॉमन सर्विस सेंटर, सीएससी, भी स्थापित किया जाएगा। वर्तमान में राज्य में लगभग 6000 सीएससी कार्यरत हैं।

 

इससे पूर्व मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल प्रदेश सिटी ट्रांसपोर्ट और बस अड्डा प्रबंधन एवं विकास प्राधिकरण, एचपीएससीटीबीएसएमडीए, के निदेशक मंडल, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स, की 72वीं बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन आर.डी. नजीम, उपाध्यक्ष एचआरटीसी अजय वर्मा, प्रबंध निदेशक एचआरटीसी डॉ. निपुण जिंदल, निदेशक परिवहन नीरज कुमार, विशेष सचिव, वित्त विजय वर्धन, विशेष सचिव पर्यटन विजय कुमार, विशेष सचिव, पीडब्ल्यूडी, हरबंस सिंह, निदेशक मंडल के सभी गैऱ सरकारी सदस्य तथा एचआरटीसी एवं बीएसएमडीए के वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Himachal Pradesh High Court : पूर्व सैनिकों को पुलिस भर्ती में शामिल करे सरकार

Author: Bolta Himachal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *