हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग : जेबीटी प्रशिक्षुओं के लिए खुशखबरी, 1762 पदों पर जल्द होगी भर्ती

hprca

जेबीटी प्रशिक्षुओं के लिए अच्छी खबर है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग को प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने जेबीटी के 1295 पदों पर भर्ती के लिए पत्र भेजा है। ऐसे में अब भंग आयोग के दौर में शुरू हुई भर्ती के पदों को जोड़ कर जेबीटी के कुल 1762 पदों के लिए प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद है। पोस्ट कोड 1075 के तहत पहले ही प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से 467 जेबीटी पदों की भर्ती प्रस्तावित है।

[the_ad id=”1301″]
सिंगल विंडो और ओटीआर (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) सिस्टम के शुरू होते ही इन पदों के आयोग की ओर से आवेदन मांगे जाएंगे। बैचवाइज आधार पर भर्ती पिछले साल की प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से पूरी की जा चुकी है। अब राज्य चयन आयोग के माध्यम से कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी सीबीटी के आधार पर पदों को भरा जाएगा।

 

ऑनलाइन आधार पर होंगी भर्तियां

[the_ad id=”1305″]
राज्य चयन आयोग में तमाम भर्तियों को ऑनलाइन आधार पर आयोजित किया जाएगा। सीबीटी के तहत इन पदों को भरा जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद है। सिंगल विंडो सिस्टम के तहत विभाग से भर्तियों की रिक्यूजीशन यानि भर्ती की मांग की औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। इसके बाद ओटीआर सिस्टम के तहत अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे जाएंगे। सिंगल विंडो और ओटीआर सिस्टम को 20 मार्च तक शुरू करने के निर्देश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से जारी किए जा चुके हैं। ऐसे में उम्मीद है कि शीघ्र ही जेबीटी की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।

[the_ad id=”1305″]

 
हिमाचल  की  खबरें Twitter  पर पढ़ने  के  लिए  हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Author: Ram Bhardwaj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *