Himachal News: सरकार नीलाम नहीं होने देगी जमीन, आएगी वन टाइम सेटलमेंट पॉलिसी

KISAN एनपीके खाद

Himachal Budget 2025: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऐलान किया है कि प्रदेश के उन किसानों, जिनकी जमीन बिकने की कगार पर आ गई है, उसे सरकार बिकने नहीं देगी। इन किसानों के लिए सरकार ने एक बड़ी योजना की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था के मुख्य स्तंभ किसानों के हित में सरकार एग्रीकल्चर लोन इंट्रस्ट सबवेंशन स्कीम लाएगी।

Himachal Budget 2025
Himachal Budget 2025

इसके तहत ऐसे किसानों जिनकी जमीन नीलामी की कगार पर आ गई हो, उनके द्वारा लिए गए तीन लाख रुपए कृषि लोन को चुकाने हेतु सरकार बैंकों के माध्यम से वन टाइम सेटलमेंट पॉलिसी लाएगी। सीएम ने कहा कि इस पॉलिसी के अंतर्गत मूल धन पर लगने वाले ब्याज के 50 प्रतिशत हिस्से को सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत 50 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

हिमाचल की खबरें Twitter  पर पढ़ने  के  लिए  हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!