HP Assembly Session: सत्तापक्ष व विपक्ष से सदन संचालन में रचनात्मक सहयोग देने की अपील

himachal vidhansabha

HP Assembly Session: हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 26 नवंबर से 5 दिसंबर तक तपोवन, धर्मशाला में आयोजित होगा। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि सत्र का शुभारंभ 26 नवंबर को सुबह 11:00 बजे शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ होगा।

 

इस दिन पूर्व विधायक स्वर्गीय बाबू राम गौतम के प्रति सदन में शोकोदगार प्रस्तुत होंगे। इस दौरान 28 नवंबर और 4 दिसंबर को गैर सरकारी कार्यों के लिए दिन निर्धारित किए गए हैं।

 

सत्ता पक्ष और विपक्ष से सदन चलाने में सहयोग देने की अपील

पठानिया ने कहा कि इस कैलेंडर वर्ष में बजट सत्र में 15, मानसून सत्र में 12 तथा अभी शीतकालीन सत्र में 8 बैठकों के साथ ही हम कुल 35 बैठकें पूरी कर सकेंगे। पठानिया ने कहा कि सत्र अविलंब चले, इसके लिए सत्र आरंभ होने से पूर्व 10:15 बजे दोनों दलों के प्रमुख नेताओं की बैठक बुलाई है।

 

इसमें संसदीय कार्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, उप मुख्य सचेतक तथा भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि उनका सत्ता पक्ष तथा प्रतिपक्ष से अनुरोध रहेगा कि सदन संचालन में रचनात्मक सहयोग दें ताकि सदन के समय का सदुपयोग जनहित से जुड़े मुद्दों व सार्थक चर्चा के लिए किया जा सके।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!